Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुछ ऐसा था धोनी का टिकट कलेक्टर से देश की धड़कन बनने तक का सफर

स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी का आज बर्थडे है। इस क्रिकेटर के करियर पर जितनी बात होती है, उतनी ही बात उनकी पर्सनल लाइफ पर भी होती है। सभी जानते हैं कि धोनी की लाइफ से एक ट्रैजिक लव स्टोरी जुड़ी है। इससे उन्होंने खुद को जिस तरह से उबारा, वह सिखाता है कि दुख जिंदगी का अंत नहीं होता है। भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की धोनी को 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2009 में भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री और 2018 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण जैसे बड़े अवार्ड मिल चुके हैं। इंडियन आर्मी ने 1 नवंबर 2011 को धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सुशोभित किया। धोनी ने डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची, झारखंड से पढाई की है। धोनी ने शुरुआत में स्कूल के दौरान बैडमिंटन और फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इन खेलों में जिला और क्लब स्तर पर चुने गए। धोनी स्कूल में अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे और उन्हें उनके फुटबॉल कोच ने एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के लिए क्रिकेट खेलने के लिए भेजा गया था।

इस दौरान धोनी ने अपने विकेट कीपिंग के कौशल से प्रभावित किया और कमांडो क्रिकेट क्लब (1995-1998) में नियमित विकेटकीपर बने। क्लब क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 1997/98 सीजन के वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-16 चैम्पियनशिप के लिए चुना गया और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी ने 10वीं क्लास के बाद क्रिकेट को सीरियस लिया। बता दें कि धोनी खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 2001 से 2003 तक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) थे। धोनी ने 18 वर्ष की उम्र में 1999-2000 के सत्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी की शुरुआत की। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में असम क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरी पारी में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बाद में विभाजन के बाद धोनी झारखण्ड की ओर रणजी खेलने लगे। धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया।


धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ 4 जुलाई 2010 को देहरादून के एक फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया के कई स्टार शामिल हुए थे। शादी के दिन साक्षी ने लाल और हरे रंग का सब्यसाची लहंगा पहना था। इस लहंगे में साक्षी बहुत खूबसूरत लग रही थी। 2015 में धोनी और साक्षी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा रखा। जीवा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है, आए दिन जीवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।



Herald