Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट नहीं, ये खिलाड़ी है भारत का सर्वकालिक महान फील्डर, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क । भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने देश के उन 6 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की है, जो कि सबसे अच्छी फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस लिस्ट में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनकी फील्डिंग उन्होंने देखी है।


चोपड़ा ने इस लिस्ट में विराट कोहली को सबसे आखिर में रखा है, जबकि वे मानते हैं कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारत के सर्वकालिक महान फील्डर हैं। रविवार को अपने यूट्यूब पर आकाश चोपड़ा ने जिन 6 खिलाड़ियों का नाम शामिल किया है, उनमें पूर्व कप्तान कपिल देव का भी नाम शामिल है, क्योंकि कपिल देव भी एक तेजतर्रार फील्डर थे, जो कैच पकड़ने के लिए भी जाने जाते थे।


इस लिस्ट में आकाश चोपड़ा ने रवींद्र जड़ेजा को टॉप पर रखा है और कहा है, "वह (जडेजा) पूरी तरह से उत्कृष्ट हैं, उनके पास एक रॉकेट आर्म है, उनके पास अभी विश्व क्रिकेट में सबसे अच्छा हाथ है, बस उनकी ग्राउंड कवरेज पर नजर डालें, तो वह स्लिप पर फील्डिंग करते हुए सर्वश्रेष्ठ नहीं हैं, लेकिन यह मायने नहीं रखता है।



Herald