
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में अनूठा थ्री-टीम क्रिकेट (3टीसी) मैच 18 जुलाई को ;नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के दिन खेला जाएगा। 36 ओवर के मैच में तीन टीमों की कप्तानी एबी डिविलयर्स, क्विंटन डी कॉक और कैगिसो रबादा करेंगे। इस मैच से चैरिटी के लिए धन जुटाया जायेगा।
क्रिकेट साऊथ अफ्रीका (सीएसए) ने इसकी पुष्टि की है। यह मैच जोहानसबर्ग के सेंचुरियन में सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। पहले यह मैच 27 जून को खेले जाना वाला था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था क्योंकि सरकार ने ट्रेनिंग और मैच के दिन के प्रोटोकॉल के लिए मंजूरी नहीं दी थी।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री नाथी मथेथवा ने देश में 14 सप्ताह से अधिक समय के लॉकडाउन के बाद खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण और खेलने की अनुमति दे दी है। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण सभी तरह के प्रशिक्षण और मैच स्थगित कर दिये गये थे।
सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ जैक्स फॉल ने 2टीसी मैच होने का लेकर कहा, ;;फिर से लाइव क्रिकेट देखना, फिर से हमारे शीर्ष खिलाड़यिों को खेलते देखना उत्साहित करने वाली बात है। उन्होंने कहा, ;;मैं इस मैच के होने के लिए ;नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस से अ;छा किसी और दिन को नहीं मान सकता क्योंकि इसका उद्देश्य उन लोगों के लिए धन जुटाना है जो कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं।
यह मैच नए प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें आठ-आठ खिलाडिय़ों की तीन अलग-अलग टीमें 36 ओवर के एक ही मैच में हिस्सा लेंगी और इसे ;थ्री टी नाम दिया गया है।
मैच में तीन टीमों की कप्तानी एबी डिविलयर्स, भक्वटन डी कॉक और कैगिसो रबादा करेंगे। हर टीम में आठ-आठ खिलाड़ी होंगे। हर टीम 12 ओवर ( छह-छह प्रति पारी) खेलेगी और दोनों टीमों का सामना करेगी। सातवां विकेट गिरने के बाद आठवां बल्लेबाज बल्लेबाजी कर सकता है लेकिन वह दो रन, चौके या छक्के से ही रन बटोर सकता है। जिस टीम का अंत में सबसे ज्यादा स्कोर होगा वह विजेता रहेगी।