Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने धोनी के बारे में दी ये बड़ी जानकारी

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए बताया कि किस तरह दोनों ने एक सीरीज के दौरान रूम साझा किया था।

गंभीर ने कहा, ''हम उन दिनों एक महीने से अधिक समय के लिये एक कमरे के साथी थे और उस समय हम बालों के ऊपर चर्चा करते थे। उस समय धोनी के बाल लंबे थे और हम इस पर चर्चा करते थे कि कैसे उसे सुरक्षित रखा जाए। धोनी अपने शुरुआती दिनों में न केवल अनूठी बल्लेबाजी शैली बल्कि अपने लम्बे बालों की वजह से भी प्रसिद्ध थे।

उन्होंने कहा, ''मुझे याद है कि कमरा छोटा होने के कारण हम उसके फर्श पर ही सोते थे। हमने बेड को कमरे से बाहर कर दिया था और जमीन पर गद्दे बिछाकर सोना एक सुखद अनुभव था। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने कहा, ''हम दोनों काफी युवा थे।

धोनी ने तब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण किया ही था। हम दोनों साथ में केन्या गये, उसके बाद भारत ए के जिम्बाब्वे दौरे पर गये और साथ में लंबा वक्त बिताया। लेकिन जब आप किसी के साथ एक-डेढ़ महीने तक रूम साझा करते हो तो उसके बारे में काफी कुछ जानने को मिलता है।