
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में नजरअंदाज किए जाने के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने विदेशी टी-20 लीग में खेलने पर विचार किया है।
खबरों के अनुसार, ऑलराउंडर इरफान पठान और न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेलने का मन बनाया है। इन दोनों ही खिलाडिय़ों को आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किया जा चुका है।
इन कारण इन दोनों ही क्रिकेटरों ने अब फे्रंचाइजी आधारित एलपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई है। लंका प्रीमियर लीग का आयोजन अगले माह किया जाएगा।
अगर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान एलपीएल में खेलते हैं तो फिर वह दोबारा इंडियर प्रीमियर लीग में नहीं खेल पाएंगे।गौरतलब है कि लम्बे समय से भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के कारण इरफान पाठन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।