

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के नए बादशाह और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली युवाओं के फैशन आइकॉन भी हैं। विराट के फैन्स उनके स्टाइल को भी अपनाना चाहते हैं और इस नए साल में विराट कोहली ने अपना नया हेयरस्टाइल भी रखा है। विराट कोहली कोविड 19 महामारी के इस दौर में अपने घर में ही वक्त बिता रहे हैं। इन दिनों वो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं और अपनी एक्सरसाइज करते हुए वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं।

अब विराट कोहली का हालिया लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विराट की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें वो लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट कोहली ने चश्मा भी लगा रखा है।

विराट कोहली को भी अन्य क्रिकेटरों की तरह लॉकडाउन की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला। विराट को अब तक आउटडोर ट्रेनिंग करते नहीं देखा गया है। उन्हें मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का नेतृत्व करना था लेकिन सीरीज को कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए टालना पड़ा। साथ ही इस साल भी विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कैप्टैंसी करनी थी लेकिन इस टूर्नामेंट को कोविड-19 की वजह से टालना पड़ा।
Herald