Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब राजस्थान रॉयल्स करने जा रही है ऐसा

खेल डेस्क । पेशेवर क्रिकेटरों को संन्यास लेने के बाद किसी अन्य कार्य के लिये तैयार करने के प्रयास के तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फे्रंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर आईपीएल से जुड़े सभी खिलाडिय़ों के लिये खेल मार्केटिंग कोर्स की पेशकश करेगा।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) इस कोर्स में दिलचस्पी रखने वाले खिलाडिय़ों की सूची साझा करेगा। इस कोर्स से खिलाडिय़ों को भविष्य में फायदा मिल सकता है।

पहले समूह के खिलाडिय़ों से मिली प्रतिक्रिया के आधार एनसीए बीसीसीआई के जरिये राजस्थान रायल्स के साथ मिलकर आईपीएल के पूर्व और वर्तमान खिलाडिय़ों के बड़े समूह के लिये यह कोर्स चलाएगा।

यह आस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय और डीकिन कंपनी के तहत सहयोगी प्रमाणपत्र कार्यक्रम होगा जिसके लिेये राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी उन खिलाडिय़ों की सूची तैयार कर रहा है जो इस कोर्स में हिस्सा लेंगे।

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य संचालन अधिकारी जैक लुश मैकक्रम ने कहा, ;;हम वर्तमान और पूर्व आईपीएल खिलाडिय़ों के लिये मानार्थ तौर पर ऑनलाइन खेल मार्केभटग कोर्स को लेकर बीसीसीआई के जरिये एनसीए के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।