Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस मामले में धोनी ने गांगुली को पछाड़ा

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को एक सर्वे में मामूली अंतर से पछाड़कर भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुने गए हैं।

गांगुली और धोनी दोनों ही भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं और दोनों के ही नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई बार यादगार जीत हासिल की है। गांगुली की कप्तानी में जहां भारतीय टीम 2००3 में विश्वकप की उपविजेता बनी थी जबकि धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2०11 में विश्वकप का खिताब जीता था। धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2००7 टी-2० विश्वकप और 2०13 में चैंपियंस ट्राफी का खिताब भी जीता था।

गांगुली और धोनी के बीच स्टार स्पोट््र्स ने आठ वर्ग में सर्वे किया और हर वर्ग का औसत निकाला गया। गांगुली ने विदेशी जमीन पर कप्तानी, टीम पर कप्तानी का परिवर्तनकारी प्रभाव, अगले कप्तान को सफल टीम सौंपना और ओवरऑल प्रभाव वर्ग में धोनी को पछाड़ा जबकि धोनी घर में कप्तानी, वनडे कप्तानी, खिताब जीतना और टीम के कप्तान के रुप में बल्लेबाज के तौर पर खेलना जैसे वर्ग में गांगुली से आगे रहे।

ग्रीम स्मिथ, कुमार संगकारा, गौतम गंभीर, इरफान पठान और कृष्णामाचारी श्रीकांत जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने इस सर्वे में भाग लिया। दुनियाभर से खिलाड़यिों, लेखक और प्रसारकों की जूरी ने आठ वर्ग में हर एक खिलाड़ी को 1० में से अंक दिए।