Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं हार्दिक पांड्या की पत्नी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। हार्दिक और नताशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और हर खास बात प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। हार्दिक पांड्या पिता बनने वाले हैं। कुछ वक्त पहले हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया के जरिये इस खुशखबरी को अपने फैन्स तक पहुंचाया। बहुत जल्दी पांड्या फैमिली में एक नन्हे मेहमान की एंट्री होने वाली है।

हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि खुशियां रास्ते में हैं। हार्दिक इसी साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक से सगाई करके चौंका दिया था। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान नताशा के साथ कुछ तस्वीर शेयर करके अपने पिता बनने की खुशखबरी फैन्स के साथ जाहिर की है।


कोरोना काल में सर्बियन मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज पोस्ट की हैं। बीते दिनों गोद भराई की रस्म के समय नताशा स्टेनकोविक ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ फोटो पोस्ट की थी।

बता दें कि इस साल जनवरी में हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक ने सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की थीं जिसमें नताशा अपनी अंगूठी दिखाती नजर आई थीं।



Herald