Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज ही के दिन हरमनप्रीत कौर ने उड़ा दिए थे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के होश 

खेल डेस्क। भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। भारत की दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने आज ही के दिन 3 साल पहले विश्व कप सेमीफाइनल में तूफानी शतकीय पारी खेल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के होश उड़ा दिए थे।

20 जुलाई 2017 को खेले गए विश्व कप सेमीफाइनल में मैच में हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों में नाबाद 171 रनों की पारी खेल भारत को फाइनल में पहुंचाया था।

उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 281 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कंगारू टीम 40.1 ओवर में केवल 245 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने 36 रनों से मैच जीतकर 12 साल के बाद विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी।

इस पारी में हरमनप्रीत कौर ने 20 चौके और 7 छक्के लगाए थे। उन्होंने 90 गेंदों में शतक लगाया। हालांकि वह भारत की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड तोडऩे में असफल रही। दीप्ति शर्मा के नाम 188 रन की व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है।