Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना ने शादी के लिए रखी हैं दो शर्त

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना कल अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने विश किया।

एक समय पर भारत की नेशनल क्रश बन जाने वाली मंधाना ने क्रिकेट की दुनिया में अपने शानदार प्रदर्शन से कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं. मंधाना भारतीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनकी शादी को लेकर सवाल सामने आया. एक फैन ने पूछा कि आपका लाइफ पाटर्नर बनने का क्या पैमाना होगा. उन्होंने लिखा, नंबर एक, उसे मुझसे प्यार होना चाहिए. और नंबर दो, उसे नंबर वन याद रहना चाहिए.


भारत के लिए इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने 51 वनडे और 75 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों फॉर्मेट में क्रमश: 2,025 और 1,716 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 4 शतक भी हैं.



Herald