Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय गेंदबाजी मजबूत, स्मिथ और वार्नर की वापसी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा:


स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस दौरे के लिए हरी झंडी दे दी है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस दौरे पर प्रतिक्रिया दी है. गंभीर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस तरह भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया था, वैसे ही इस बार भी कोहली सेना ऑस्ट्रेलिया को मात देगी। पिछली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे। दोनों ही खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया हुआ था। इन दोनों की वापसी से इस बार भारत के लिए टेस्ट सीरीज में चुनौती कड़ी होगी।

"भारत के पास वो तेज गेंदबाज हैं जो कैसी भी कंडीशन में किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं। मुझे यकीन है कि पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हमने जो कामयाबी हासिल कि उसको देखते हुए तो जब हम दौरे पर जाएंगे तो मेजबान को कड़ी चुनौती पेश करेंगे।"


गंभीर ने कहा कि देखिए इस तरह के फैसले लेना कतई आसान नहीं है। यह काफी सोच समझकर लेने वाला फैसला है। मुझे पूरी उम्मीद है आईसीसी इस पर जल्द कोई फैसला लेगी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर बैन लगा हुआ है। गंभीर ने कहा कि खेल तभी संभव हो पाएगा जब देश और दुनिया में कोविड-19 की स्थिति में कुछ सुधार होगा।



Herald