Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिग्गज ने कहा- मुश्किल हालात में कोहली से ज्यादा विलियमसन पर भरोसा करूंगा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) जिनके बल्ले की मार से पूरी दुनिया के गेंदबाज घबराते हैं, उनके नाम पर अब तक क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. आज पूरी दुनिया में विराट के चाहने वालो की गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है और ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि उनके जैसा बल्लेबाज आसानी से देखने को नहीं मिलता. वैसे अगर हम आपको बल्लेबाजी में उनके द्वारा बनाए रिकॉर्ड गिनवाने लगे तो आपको शायद ही हैरानी होगी क्योंकि हर कोई उनकी शानदार बल्लेबाजी से वाकिफ भी है।


विराट कोहली मौजूदा समय में क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं जिनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड है। विराट कोहली को मौजूदा वक्त में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड से टेस्ट कप्तान जो रूट का नाम आता है। न्यूजीलैड के पूर्व कप्तान ग्लेन टर्नर ने कठिन परिस्थिति में बल्लेबाजी के लिए विराट की जगह विलियनसन को चुना है।


टर्नर ने कहा, 'जिन परिस्थितियों में वे दोनों खेलते हुए बड़े हुए और उन दोनों का व्यक्तित्व भी अलग है। ऐसे में जब भी मुश्किल हालात में बैटिंग की बात होगी तो मैं केन विलियमसन को विराट कोहली से ज्यादा तवज्जो दूंगा।' इसके साथ उन्होंने कहा, 'लेकिन यह (विराट) भारतीय कप्तान अच्छी बैटिंग पर पिचों पर उनसे (विलियमसन) से बेहतर साबित होगा क्योंकि ऐसे माहौल में हावी होकर खेलने की उनकी स्वभाविक क्षतमा है।'



Herald