

स्पोर्ट्स डेस्क। लॉकडाउन के बाद भारतीय क्रिकेटर फिर से ट्रेनिंग पर लौट आए हैं, जहां उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जा सकता है। विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। आज पूरी दुनिया में विराट के चाहने वालो की गिनती लगातार बढ़ती ही जा रही है और ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि उनके जैसा बल्लेबाज आसानी से देखने को नहीं मिलता है।

आपकी जानकरी के लिए बता दे की भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल के अंत में टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले ही कंगारू टीम के कई खिलाड़ियों ने एक ही बात कही है कि वो उस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को स्लेज करने से बचेंगे। यही नहीं उन सबका यही मानना है कि विराट को छेड़ने पर वो और ज्यादा घातक हो जाते हैं और उनका प्रदर्शन बेहतरीन हो जाता है। साल के आखिर में भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 टी-20, 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलना है।

हेजलवुड ने विराट को गेंदबाजी करने के बारे में बात करते हुए कहा कि हम किसी भी ऐसी स्थिति से बचेंगे जिससे की टकराव हो। यानी साफ तौर पर वो विराट को स्लेज नहीं करने की रणनीति पर चलेंगे क्योंकि अगर उन्हें छेड़ा गया तो वो और ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे और ये मेजबान टीम के हित में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दौरे पर से साबित भी हो गया था।
Herald