

नई दिल्ली। सीनियर लेफ्टहैंडर बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी वापसी की राह टटोल रहे हैं। रैना को 2019 वर्ल्ड कप के लिए भी चयनकर्ताओं ने अपनी योजना का हिस्सा नहीं बनाया था। इस बार रैना की निगाहें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में वापसी पर हैं। लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग को लगता है कि अब रैना के लिए टीम इंडिया में कोई स्पॉट नहीं दिखता है। हालांकि उन्होंने रैना की वापसी के लिए एक गुंजाइश बताई है।

सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंइस साल अक्टूबर नवंबर में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रलिया में खेला जाना था। लेकिन कोविड- 19 के चलते इसे अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है। इस बार आईपीएल के जरिए कई सीनियर भारतीय खिलाड़ी टीम इंडिया में अपनी वापसी का दावा ठोकने को तैयार हैं। इन्हीं खिलाड़ियों में एक 33 वर्षीय सुरेश रैना भी हैं।

हॉग से एक फैन ने पूछा, 'क्या रैना के पास टीम इंडिया में वापसी करने का मौका है जबकि टी20 वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया है?' अपने यूट्यूब चैनल 'हॉग्स व्लॉग' पर इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'रैना टीम इंडिया के लिए अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की ओर से बेस्ट फील्डर्स में शुमार रहे हैं। वो शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। हॉग ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजरें इस समय युवा क्रिकेटरों पर टिकी हैं। ऐसे में रैना के लिए जगह बची नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर आप अभी टीम इंडिया के बैटिंग लाइन-अप पर नजर डालेंगे, जहां विराट कोहली किसी को लेना चाहेंगे, लेकिन उनकी नजर फिलहाल युवा क्रिकेटरों पर है।
Herald