
मेलबर्न। अमेरिकी ओपन 2०11 चैम्पियन सैम स्टोसुर मां बन गई है जिनकी पार्टनर लिज ने जून में एक लड़की को जन्म दिया ।
स्टोसुर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा ,'' कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई मायनों में जिदगी बिल्कुल बदल गई लेकिन निजी तौर पर यह जीवन का काफी रोमांचक समय है । उन्होंने लिखा ,''अब हम उसके बिना जिदगी की कल्पना नहीं कर सकते ।
स्टोसुर ने नौ साल पहले सेरेना विलियम्स को हराकर अमेरिकी ओपन खिताब जीता था । वह फ्रेंच ओपन 2०1० में उपविजेता रही ।