Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली का खुलासा, क्वारंटीन में अनुष्का के साथ कौन सा पल रहा सबसे खास

स्पोर्ट्स डेस्क। कोहली ने साथी क्रिकेटर मयंक अग्रवाल से ऑनलाइन चैट करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए उनके बर्थडे पर स्पेशल केक बनाया था। विराट ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जब मयंक ने उनसे रैपिड फायर सवाल पूछा कि उनकी फेवरेट क्वारंटाइन स्टोरी क्या है। विराट ने कहा कि यह मेरे लिए सबसे अच्छा क्वारंटीन पल है क्योंकि मैंने अपने जीवन में कभी केक नहीं बनाया था।


आपको बता दे की विराट ने मयंक अग्रवाल के 'ओपन नेट्स विद मयंक' शो पर कहा कि मैंने पहली कोशिश में ही अच्छा केक बनाया था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। उन्होने मुझसे कहा था कि उन्हें पसंद आया था, यह काफी खास पल था। इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है।

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस लॉकडाउन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए केक बनाया था और इसे उन्होंने क्वारंटीन में अपना सबसे खास पल बताया है। मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। अनुष्का ने मुझसे कहा था कि उन्हें पसंद आया था, यह काफी खास था।



Herald