

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोनावायरस के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। कोहली के 871 और रोहित के 855 पॉइंट हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अकेले भारतीय जसप्रीत बुमराह 719 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भले ही टीम इंडिया को मैदान पर उतरे कई महीने हो गए हों, लेकिन आईसीसी की ताजा रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा का जलवा बरकरार है।

इन दोनों ने रैंकिंग में बल्लेबाजों में दोनों टॉप पोजीशन बरकरार रखी हैं, तो वहीं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बॉलरों में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे रैंकिंग में 871 पहले नंबर के बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि रोहित शर्मा 855 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर है, तो पाकिस्तन के बाबर आजम (Babar Azam) वनडे में दुनिया में तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं.

Herald