Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑलराउंडर सैम कुरेन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव , प्रैक्टिस पर लौट सकते है

साउथेम्प्टन

इंग्लैंड के 22 साल के ऑलराउंडर सैम कुरेन का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया और अब वह अभ्यास पर लौट सकते हैं. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि यह क्रिकेटर एक या दो दिन में अभ्यास पर लौट जाएगा. सैम बीमार पड़ने के बाद एजिस बॉउल में होटल के अपने कमरे में ही पृथकवास पर थे.

सैम कुरेन का गुरुवार को परीक्षण किया गया था. ईसीबी ने बयान में कहा, ‘सरे के ऑलराउंडर सैम करन बीमार पड़ गए थे, लेकिन अब ठीक हैं. बीमार होने के कारण वह शुक्रवार को समाप्त हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में नहीं खेल पाए.

इसमें कहा गया है, ‘वह अगले 24 से 48 घंटे के अंदर अभ्यास पर लौटेंगे और टीम चिकित्सक उन पर करीबी नजर रखेंगे.’ कुरेन का रविवार को टीम के अन्य साथियों के साथ कोविड-19 के लिए एक अन्य परीक्षण किया जाएगा. इंग्लैंड को आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है.