Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने कराया कोरोना वायरस टेस्ट, जानिए क्या आया रिजल्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस महामारी से पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का परिवार भी अछूता नहीं रहा. उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद सौरव गांगुली ने एहतियातन खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था।


गांगुली के करीबी सूत्र ने बताया कि वह अपनी बीमार मां और परिवार के साथ रह रहे हैं तो एहतियात के तौर पर उन्हें खुद टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष ठीक हो रहे हैं और एक दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। स्नेहाशीष की पत्नी, सास, ससुर और घरेलू सहायिका भी पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद से वह बेहाला स्थित अपने पुश्तैनी घर में रह रहे थे।


भारतीय टीम के खिलाड़ी अभी तक अपनी ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाए हैं। वे अपने घरों में ही हल्की कसरत से फिटनेस मेंटेन रखने का प्रयास कर रहे हैं। बीसीसीआई को भारतीय खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और अभ्यास के लिए योजना तैयार करनी है। इसके अलावा सितम्बर में आईपीएल भी शुरू होगा, ऐसे में टूर्नामेंट का कार्यक्रम और अन्य कई चीजें भी बीसीसीआई को देखनी है। सौरव गांगुली भी अपने काम में पूरी तरह लगे हुए हैं।



Herald