

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी मंगेतर नताशा स्टानकोविक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. हार्दिक पंड्या पिता बनने वाले हैं और ऐसे में वह नताशा के साथ फुर्सत के हसीन पल बिता रहे हैं। एक्ट्रेस नताशा को अपनी पहली संतान के जन्म का इंतजार है. हाल में हार्दिक के घर में नताशा के लिए बेबी शावर होस्ट किया गया था, इस दौरान पूरा पांड्या परिवार मौजूद था।

लॉकडाउन के दौरान हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा की प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी. अब इस क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बेहद क्यूट फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में दोनों प्रेमी जोड़े एक दूसरे की आंखों में मोहब्बत की निगाह से देख रहे हैं।

हार्दिक ने इस फोटो को अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है साथ ही कैप्शन में दिल का इमोजी बनाया है। हार्दिक ने इस फोटो को शेयर करने के साथ-साथ बताया कि मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर राहुल झंगियानी ने यह फोटो क्लिक की है। हार्दिक की स्टायलिस्ट निकिता जयसिंघानी हैं, जबकि नताशा के स्टायलिस्ट बेगबॉरो स्टील स्टूडियो है।

बता दें दोनों ने मई में घर में आने वाले इस नए मेहमान की खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था. बेबी बंप के साथ नताशा की फोटोज फैंस को काफी पसंद आई थी. सेलेब्स ने भी दोनों को बधाई दी थी. इसी साल जनवरी में दोनों ने सगाई की थी. उन्होंने दुबई से अपनी इंगेजमेंट की फोटोज शेयर करते हुए यह सरप्राइज दिया था.
Herald