Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये दिग्गज क्रिकेटर दूसरी बार बना पिता, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नियमित टेस्ट कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बने हैं. रूट ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उनहोंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। रूट की पत्नी कैरी कॉट्रेल ने 7 जुलाई को बेटी को जन्म दिया. इस जोड़े का पहले एक बेटा है, जिसकी उम्र तीन साल है।

रूट ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की तस्वीर पोस्ट कर यह जानकारी फैन्स के साथ साझा की।रूट ने मार्च 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड कैरी से सगाई की थी, जनवरी 2017 में उनकी पहली संतान हुई थी।

29 साल के रूट ने संतान के जन्म के कारण वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलने का फैसला किया था. रूट की गैरमौजूदगी में बेन स्टोक्स पहले टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।



Herald