

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे खूबसूरत कपल में से एक है। ये दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने हॉट तस्वीरें शेयर की है। अनुष्का शर्मा अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक के बाद एक तस्वीरें शेयर कर फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ाती जा रही हैं। वैसे इस अदाकारा की इन तस्वीरों को देख उनके पति भी फिदा होते ही दिखे।

अनुष्का शर्मा ने अपने थ्रोबैक फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। यह एक ऐसी तस्वीर है, जहां अभिनेत्री ने बिकनी पहना है। इस फोटो में अनुष्का काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

एक्ट्रेस की इस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, यहां तक कि विराट कोहली भी इसके तरफ आकर्षित हो गए। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान अनुष्का का यह लुक देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए और फटाफट पोस्ट पर कमेंट कर डाला।

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के फोटोशूट वाली तस्वीर पर दो लव वाली इमोजी और एक हार्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनुष्का काफी हॉट नजर आ रही हैं। विराट के साथ-साथ आलिया भट्ट ने भी अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'ऐसी सुंदरता।

Herald