Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत ने इस स्टार क्रिकेटर को बताया अपना पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार

नयी दिल्ली। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी उनके पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं। 22 वर्षीय पंत ने कहा कि धोनी के पास ऐसी योजना होती है जिससे उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज को आसानी होती है।

पंत ने आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहा, ''माही भाई मेरे पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं लेकिन मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने का कम ही अवसर मिला है। लेकिन अगर आप धोनी के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो चीजें आसान हो जाती है।

उनके पास योजना होती है और आपको सिर्फ उसका पालन करना पड़ता है। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उनका दिमाग बेहतरीन तरीके से काम करता है। उन्होंने कहा, ''विराट भाई या रोहित भाई जैसे किसी भी सीनियर खिलाड़यिों के साथ जब आप बल्लेबाजी करते हो तो यह अपने आप में एक अलग अनुभव होता है। अगर आईपीएल में भी मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो हमारे बीच अलग केमिस्ट्री रहती है।