
खेल डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भले ही अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का मन नहीं बनाया हो, लेकिन उन्हें अपने पसंदीदा गेम पबजी को अलविदा कहना पड़ सकता हैं। मोदी सरकार एक बार फिर से कई चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने जा रही है। इनमें धोनी का पसंदीदा गेम पीयूबीजी भी है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे और यूजर्स की गोपनीयता के संभावित उल्लंघन के मद्देनजर कुल 275 चीनी ऐप्स केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के रडार है। अब इन सभी ऐप पर भारत सरकार की ओर से कभी भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
पबजी के प्रति महेन्द्र सिंह धोनी का प्यार किसी से छुपा नहीं है।गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी पिछले विश्व कप के बाद से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। अब वह इस साल यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण में खेलते हुए दिखाई देंगे।