

स्पोर्ट्स डेस्क। शाहिद अफरीदी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं और इस बार उन्होंने एक बार फिर सचिन तेंदुलकर पर ये दावा कर एक और विवाद को जन्म दे दिया है। आपको बता दे की सचिन तेंदुलकर...वो बल्लेबाज जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने का कारनामा किया है, वो तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से डरता था. ये दावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने किया है। शाहिद अफरीदी ने कहा कि सचिन तेंदुलकर इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, लेकिन वो शोएब से डर गए थे.

अफरीदी ने कहा कि, "सचिन ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि 'मुझे डर लग रहा है' शोएब अख्तर के कुछ ऐसे स्पेल्स थे, जिसमें न केवल सचिन बल्कि दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी कांप गए थे. जब आप मिड-ऑफ या कवर पर फील्डिंग कर रहे होते हैं, तो आप इसे देख सकते हैं. आप एक खिलाड़ी की शारीरिक भाषा समझ सकते हैं. आप आसानी से समझ सकते हैं कि एक बल्लेबाज दबाव में है, वह अपने सामान्य समय पर नहीं है. ”

शाहिद अफरीदी ने दावा किया कि जब आप मिड-ऑफ या कवर पर फील्डिंग कर रहे होते हैं, तो आप इसे देख सकते हैं। आप एक खिलाड़ी की शारीरिक भाषा समझ सकते हैं। आप आसानी से समझ सकते हैं कि एक बल्लेबाज दबाव में है, वह अपने सामान्य समय पर नहीं है।
Herald