
खेल डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट भी शुरू हो चुका है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और तीसरा खेला जा रहा है। सीरीज में अभी दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर है। अब आपको आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जारकारी देने जा रहे हैं।
इस सूची में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन है। जिन्होंने नौ मैचों में ही 1249 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने ये रन केवल 15 पारियों में बनाए हैं।
सूची में दूसरा नाम इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हैं। स्टोक्स ने 12 मैचों की 22 पारियों में 1122 रन बनाए हैं। वह भी आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में चार शतक और इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं।
तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ का है। स्मिथ ने 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 1028 बन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।