Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वेबसाइट पर पहली बार हिंदी में दिखे क्रिकेट के नियम

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में क्रिकेट को धर्म माना जाता है, इस खेल को खेलने व देखने वाले सबसे ज्यादा भारत में हैं, लेकिन अब तक क्रिकेट के नियम आधिकारिक रूप से हिंदी में उपलब्ध नहीं थे। क्रिकेट के नियमों का संरक्षक (कस्टोडियन) कहे जाने वाले मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर पहली बार हिंदी में सभी नियम उपलब्ध हैं। इसे इंदौर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर राजीव रिसोड़कर ने तैयार किया है।


आपको बता दे की मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के मानद सचिव संजीव राव ने बताया, 'क्रिकेट नियमों (2017 कोड…दूसरा संस्करण 2019) का हिंदी अनुवाद इस प्रतिष्ठित क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर पहली बार उपलब्ध कराया गया है. यह अनुवाद एमपीसीए के सदस्य राजीव रिसोड़कर ने किया है.'


रिसोड़कर ने बताया कि क्रिकेट के नियमों का कुल 101 पेज का हिदी संस्करण एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है. इसे तैयार करने में उन्हें एक महीना लगा. लंदन स्थित एमसीसी की स्थापना 1787 में हुई थी. तब से लेकर अब तक क्रिकेट खेलने के नियमों को बनाने और इनमें किए जाने वाले सभी बदलावों का जिम्मा इसी क्लब के पास है.



Herald