Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली ने खोली सचिन की पोल, बताई सचिन की सबसे बड़ी कमजोरी

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की ओपनिंग जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब रन बरसाए थे. सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपने खेलने वाले दिनों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट मैच में क्यों कभी पहली गेंद का सामना नहीं करते थे। गांगुली ने बताया कि वह स्वयं हमेशा पहली गेंद का सामना करते थे।

सौरव गांगुली ने भारतीय टेस्ट टीम केओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में कहा, ''सचिन के पास हमेशा दो जवाब होते थे। पहला, यदि वह अच्छी फॉर्म में हैं, तो उन्हें नॉन स्ट्राइकिंग पर होना चाहिए ताकि वह बड़ी पारी खेल सकें। दूसरा यदि वह आउट ऑफ फॉर्म हैं तो उन्हें नान स्ट्राइकिंग पर होना चाहिए ताकि दबाव कम हो जाए।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की सचिन तेंडुलकर और सौरभ गांगुली की सलामी जोड़ी ने भारत के लिए कई यादगार साझेदारियां की हैं। 1996-2007 के बीच इस जोड़ी ने 136 पारियों में 6609 रन जोड़े। रनों के मामले में यह दुनिया की नंबर वन ओपनिंग पार्टनरशिप है।



Herald