

स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी लुतफुल्लाह स्टेनिकजई को ‘कुप्रबंधन, असंतोषजनक प्रदर्शन और मैनेजरों के साथ दुर्व्यवहार के कारण बर्खास्त कर दिया है. स्टेनिकजई का एसीबी के साथ 3 साल का अनुबंध था. अफगानिस्तान के 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन के बाद उन्हें पिछले साल जुलाई में नियुक्त किया गया था. अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में भी एक भी मैच नहीं जीत पाई थी।

खबरों के अनुसार आपको बता दे की एसीबी के चेयरमैन फरहान युसुफजई ने स्टेनिकजई को भेजे गए पत्र में कहा, 'आपको सूचित किया जाता है कि यह पत्र इसकी पुष्टि करता है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर आपका अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। एसीबी में आपका आखिरी दिन 29 जुलाई 2020 है। उन्होंने कहा, 'आपके अनुबंध को बीच में समाप्त करने का कारण मिसमैनेजमेंट, असंतोषजनक प्रदर्शन और मैनेजरों के साथ दुर्व्यवहार है।

एसीबी ने बयान में कहा कि स्टेनिकजई को इससे पहले मौखिक और लिखित चेतावनी भी दी गई थी। कोविड-19 महामारी के चलते मार्च के बाद से क्रिकेट के तमाम इवेंट्स स्थगित करने पड़े थे। इस महीने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी हुई है। अफगानिस्तान में खिलाड़ी प्रैक्टिस पर लौट चुके हैं, सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अफगानिस्तान के कुछ स्टार क्रिकेटर्स भी हिस्सा लेंगे।
Herald