Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने लॉन्च की वर्ल्ड कप सुपर लीग, जानें कब खेला जाएगा पहला मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 30 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज की शुरुआत से साथ ही क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का आरंभ भी हो जाएगा। आपको बता दे की तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आइसीसी ने सोमवार 27 जुलाई 2020 को आधिकारिक तौर पर पहली ICC क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का शुभारंभ किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस बात की जानकारी गई है. वर्ल्ड कप सुपर लीग की घोषणा जून 2018 में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के साथ ही गई थी।


इस लीग के जरिए 2023 में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीमें क्वालीफाई करेंगी। आईसीसी के संचालन महाप्रबंधक ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, ‘यह लीग अगले तीन साल में एकदिवसीय क्रिकेट को सार्थकता देगी और प्रासंगिक बनाएगी, क्योंकि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का क्वालीफिकेशन दांव पर लगा होगा। इस वर्ल्डकप क्वालीफायर्स में नीदरलैंड्स के अलावा 12 आइसीसी के पूर्ण सदस्य टीमें हिस्सा ले रही है.


आपकी जानकारी के लिए बता दे की पूरी लीग के दौरान एक टीम को 8 सीरीज खेलनी होंगी. एक टीम चार सीरीज अपने घर में खेलेगी, जबकि चार सीरीज विदेश में खेलनी होंगी. एक मैच में जीत दर्ज करने पर टीम को 10 प्वाइंट मिलेंगे. एक मैच का नतीजा नहीं आता है या फिर मैच टाई होता है तो दोनों टीमों को पांच-पांच अंक दिए जाएंगे. लीग में खेली जाने वाली सीरीज तीन मैचों की ही होगी. अगर टीम किसी सीरीज में तीन से ज्यादा मैच खेलती है तो उसके नतीजों को लीग में नहीं जोड़ा जाएगा.



Herald