Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC वर्ल्ड कप सुपर लीग आज से साउथेम्प्टन में शुरू

साउथेम्प्टन

इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ आज (30 जुलाई) से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगी. सीरीज का पहला वनडे साउथेम्प्टन में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले के साथ ही आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग (ICC Men's Cricket World Cup Super League) का आगाज हो जाएगा. सीरीज के तीन मैच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिनका आयोजन 30 जुलाई, एक और चार अगस्त को होगा. आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट के बारे में.

… बिल्कुल नई वनडे प्रतियोगिता

क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग बिल्कुल नई वनडे प्रतियोगिता है, जो अगले दो साल तक चलेगी. आईसीसी ने सोमवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग की घोषणा की, जिससे 2023 में होने वाले पुरुष विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों का फैसला होगा. सुपर लीग का आगाज विश्व चैम्पियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 30 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज के साथ होगा.

सुपर लीग में 13 टीमें लेंगी हिस्सा

वर्ल्ड कप सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल है. दरअसल, नीदरलैंड ने वर्ल्ड क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है. मेजबान भारत और सात शीर्ष टीमों को वर्ल्ड कप के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा.

जो पांच टीमें सुपर लीग से सीधे क्वालिफाई करने में कामयाब नहीं होंगी, वे क्वालिफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी. इनमें से दो टीमें उसी साल भारत में होने वाले 10 टीमों के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.

टीमों को जीत पर मिलेंगे 10 अंक

सुपर लीग में प्रत्येक टीम तीन मैचों की चार सीरीज स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी. प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे, जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए 5 अंक दिए जाएंगे. हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा. टीमों की रैंकिंग आठ सीरीज से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी. दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं.

क्या सभी वनडे अब सुपर लीग के तहत आएंगे?

नहीं, टीमें सुपर लीग के अलावा भी एक-दूसरे के बीच द्विपक्षीय वनडे मैच खेलेंगी. कुछ मामलों में वे एक सीरीज में चार या पांच मैच खेल सकते हैं, लेकिन केवल तीन पूर्व-निर्धारित मैचों को सुपर लीग अंक के लिए गिना जाएगा. सभी एकदिवसीय मैचों में ICC ODI टीम रैंकिंग की गणना जारी रहेगी.

आईसीसी ने घोषणा की है कि सभी फ्रंट-फुट नो-बॉल का फैसला थर्ड अंपायर करेगा. साथ ही धीमी ओवर दरों के लिए अंक काटे जाएंगे.

ये भी जानिए …

सुपर लीग 1 मई 2020 से शुरू होने वाली थी, जिसका समापन 31 मार्च 2022 को होना था. कोविड-19 महामारी की वजह से कुछ सीरीज को स्थगित करना पड़ा, जिसमें नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज भी शामिल थी. आने वाले दिनों के लिए अन्य सीरीज पर चर्चा जारी है. 2023 में भारत में प्रस्तावित वनडे वर्ल्ड कप मार्च-अप्रैल की जगह नवंबर में खेला जाएगा, ताकि क्वालिफाइंग प्रकिया के लिए समय मिल सके.

The post ICC वर्ल्ड कप सुपर लीग आज से साउथेम्प्टन में शुरू appeared first on Bhavtarini.