

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 यूएई में अपना रंग बिखेरने की तैयारी में है। टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के बाद आईपीएल के आयोजन के लिए रास्ता खुला। देश से बाहर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के आयोजन में बीसीसीआई के सामने कई चुनौतियां हैं।

अब आईपीएल के तारीख की जानकारी भी सामने आ गई है. दुनिया का सबसे मशहूर क्रिकेट लीग 19 सितंबर से UAE में शुरू होगा. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा। IPL की फ्रेंचाइजियों को इस फॉर्मूले के बारे में अवगत कराया गया है. संभावना है कि अगले कुछ दिनों में होनी वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में इसकी पुष्टि हो जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अक्टूबर नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है। ऐसी अटकल लगायी जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है ताकि भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े। अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा. इसमें देरी से परेशानी हो सकती है।
Herald