

स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने बीते सोमवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया। आईसीसी को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पहले यह जानकारी दे दी थी कि कोरोना वायरस के मौजूदा हालात में उसके लिए यह संभव नहीं है कि वह इस टूर्नमेंट को आयोजित कर पाए। ICC ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया, जिससे IPL का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों यह बात रास नहीं आ रही है। वे वर्ल्ड कप के स्थगित होने का कारण बीसीसीआई और उसकी टी20 लीग आईपीएल को मान रहे हैं।
हालांकि एशिया कप रद्द होने की वजह से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बीसीसीआई पर भड़क गए हैं. अख्तर का आरोप है कि बीसीसीआई ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए दोनों टूर्नामेंट रद्द करवाए हैं

अख्तर का मानना है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती थी. पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा,
" एशिया कप जरूर होना चाहिए था. यह भारत और पाकिस्तान की टक्कर का अच्छा मौका साबित हो सकता था. इसकी और भी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन मैं उन सब के बीच नहीं पड़ना चाहता. "
-
वर्ल्ड कप रद्द होने के लिए अख्तर ने सीधे तौर पर बीसीसीआई को जिम्मेदार ठहराया. अख्तर ने कहा,
" वर्ल्ड कप भी हो सकता था. जैसा कि मैंने पहले कहा बीसीसीआई ने इसका आयोजन नहीं होना दिया. आईपीएल को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए, बाकि उन्हें दुनिया की कोई परवाह नहीं है. "
-
Herald