Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन दो टीम के बीच खेला जाएगा IPL 2020 का पहला मैच !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने बहुचर्चित टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए तैयार है। अब तय हो चुका है कि आईपीएल 2020 का आयोजन इसी साल होगा। कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था। हालांकि, पहले एशिया कप और फिर टी20 विश्व कप के स्थगित होने से आईपीएल का रास्ता खुल गया। IPL चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत में नहीं बल्कि यूएई में किया जाएगा।

भले ही अब तक बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने स्थिति को साफ करने में मदद की। अब कोरोना काल के बीच मैदान पर लौट रहे आईपीएल के स्थगित सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। शुक्रवार को पटेल ने टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि इसे 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। 8 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति भारत में अच्छी नहीं है जिसकी वजह से बीसीसीआई ने इस बार का आईपीएल देश के बाहर कराने का फैसला लिया है।


टी20 लीग को 19 सितंबर से खेला जाना है। अब यदि आप पुराने शेड्यूल पर गौर करें, तो उसमें मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ लीग का आगाज होने वाला था। इतना ही नहीं आईपीएल का नियम है कि फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के साथ अगले आईपीएल सीजन की शुरुआत होती है।बता दें, आईपीएल 2019 के फाइनल में मुंबई इंडियंस व चेन्नई सुपर किंग्स ने जगह बनाई थी। जहां दोनों ही टीमों के बीच खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मैच में मुंबई ने 1 रन से मैच जितकर चौथा आईपीएल टाइटल जीता था।



Herald