Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस दिन से हो सकता है IPL, रात के मुकाबले 8 की जगह 7.30 बजे से शुरू हो सकते हैं

स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप के स्थगित होने के बाद आईपीएल की तस्वीर अब साफ होने लगी है। बीसीसीआई ने इस लीग का आयोजन इस बार यूएई में कराने का मन बना लिया है और उसने भारत सरकार से आयोजन की अनुमति मांगी है। किसी औपचारिक एलान से पहले ही फ्रैंचाइजियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक 24 जुलाई को हो सकती है। यह तो तह है कि इस बार का आईपीएल टूर्नामेंट भारत में न होकर यूएई में होना है. हालांकि अब भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टूर्नामेंट को लेकर बोर्ड जल्द से जल्द प्लानिंग करना चाहता है।


हालांकि ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया दिवाली के सप्ताह को छोड़ना नहीं चाहता। ऐसे में बोर्ड ने स्टार को विकल्प दिया है। टूर्नामेंट 26 सितंबर की जगह 19 सितंबर से खेला जाए। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि आईपीएल 19 सितंबर से शुरु होगा और मैच 8 बजे के बजाए 7.30 बजे से शुरु होंगे।

अब तक की योजना यही है कि 60 मैचों वाले पूर्ण आईपीएल का आयोजन हो. इस बात की संभावना अधिक है कि इसका आयोजन यूएई में होगा. पटेल ने वर्तमान परिदृश्य में टूर्नामेंट के संचालन में मुख्य चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, मुश्किल सिर्फ इसके परिचालन को लेकर है. आप इसका आयोजन देश में करें या बाहर, इससे काई फर्क नहीं पड़ता (कोई दर्शक नहीं होंगे).



Herald