Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से होने वाली कमाई पर BCCI कोषाध्यक्ष बोले, ये पैसा गांगुली या शाह के जेब में नहीं...

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के कारण लंबे समय तक ठप्प रहने के बाद धीरे- धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) पर कोई फैसला नहीं लिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियों की शुरुआत कर रहा है। बोर्ड इस बात को लेकर बेफिक्र है कि आईसीसी वर्ल्ड कप पर क्या फैसला लेता है।


बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से होने वाली कमाई पर जवाब दिया। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो से बात करते हुए धूमल ने कहा कि यह पैसा बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह या मेरी जेब में नहीं जाता। यह पूरा पैसा देश और खिलाड़ियों के विकास में लगता है।


इस लीग में सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि टीम और बीसीसीआइ पर भी पैसों की बारिश होती है। आइपीएल 2020 का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा है, लेकिन अब इस लीग के आयोजन की रूप-रेखा फिर से बनाई जा रही है। वैश्विक स्तर पर महामारी को देखते हुए हाल-फिलहाल में आइपीएल के 13वें सीजन का आयोजन संभव नहीं है, लेकिन अगले कुछ महीने बाद यानी साल के आखिर में इस लीग का आयोजन संभव है।



Herald