Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में नहीं मिला मौका, इसलिए संन्यास के बाद LPL में खेल सकते है इरफान पठान

स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल कोरोना महामारी से टल गई इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता यानी आईपीएल अब सितंबर से नवंबर तक यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात में होगी. भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद भी न तो उनको भारतीय टीम में जगह मिल पा रही थी और पिछले कुछ सालों से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी उनको नजरअंदाज किया जा रहा था। ऐसे में उन्होंने संन्यास का फैसला कर लिया। हालांकि, अभी भी इरफान पठान आइपीएल खेल सकते हैं, लेकिन उनको किसी टीम ने नहीं चुना है।

आइपीएल से नजरअंदाज किए जाने के बाद इरफान पठान ने विदेशी टी20 लीग में खेलने पर विचार किया है। इरफान पठान ही नहीं, इस साल न्यूजीलैंड के डैशिंग ओपनिंग बैट्समैन मार्टिन गुप्टिल को भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रिलीज कर दिया था। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेलने का मन बनाया है। अंतरराष्ट्रीय सितारों के तौर पर यही वो दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी आधारित एलपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिलचस्पी दिखाई है।


LPL का आयोजन अगले महीने होने वाला है। इस लीग में कुल 23 मैच होने हैं, जिनकी मेजबानी आर प्रेमदासा स्टेडियम, दांबुला स्टेडियम, पल्लेकल स्टेडियम और हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडियम में होनी है। इस टी 20 टूर्नामेंट में पांच फ्रेंचाइजी खेलेंगी। इनमें कोलंबो, कैंडी, गाले, दांबुला और जाफना की टीमें होंगी। बता दें कि अगर इरफान पठान इस लीग में खेलते हैं तो वे फिर कभी भी आइपीएल नहीं खेल पाएंगे।




Herald