

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) आइपीएल से अनुबंधित अपने सभी छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देगा, लेकिन बोर्ड ने साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों को लेकर स्वयं ही सतर्कता बरतनी होगी। आइपीएल में न्यूजीलैंड के जो छह खिलाड़ी खेलेंगे उनमें किंग्स इलेवन पंजाब के जिमी नीशाम, कोलकाता नाइटराइडर्स के लॉकी फर्ग्यूसन, मुंबई इंडियंस के मिशेल मैक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट, सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन और चेन्नई सुपरकिंग्स के मिशेल सेंटनर शामिल हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा है कि वो 2020 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने वाले अपने सभी छह खिलाड़ियों को एनओसी (नॉन ऑब्जेक्शन सर्टीफिकेट) दे देगा। अभी तक आईपीएल 2020 के शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन खबरें हैं कि आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से हो सकता है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट अपने खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के नवीनतम नियमों और कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी दे रहा है और अब सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की है. रिचर्ड ने कहा, ‘एनओसी प्रत्येक मामले पर विचार के बाद जारी की जाती है और ऐसा बहुत कम होता है कि इससे इनकार कर दिया जाए। हालांकि सतर्कता ऐसी चीज है जो सभी संबंधित खिलाड़ियों को दिखानी होगी। हालांकि इससे जुड़े मामलों पर हम की सूचना हमें खिलाड़ियों को देने की खुशी होगी जिससे कि हम जितनी संभव हो उतनी उनकी मदद कर सकें।
Herald