Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL का आयोजन नहीं होने देना चाहता है पाकिस्तान, अब चली ये बड़ी चाल

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस महामारी का असर क्रिकेट की दुनिया पर काफी पड़ा है। मार्च के दूसरे सप्ताह के बाद से दुनिया भर में कोई भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला गया है। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के खेल आयोजन पर ब्रेक लगा हुआ है, की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2020 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है।

BCCI लगातार कोशिश में लगी हुई है कि आखिर किसी तरह से इस साल आईपीएल का आयोजन हो सके। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो BCCI 26 सितंबर से 8 नवंबर के बीच आईपीएल का आयोजन करवा सकता है। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने BCCI के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। आपकी जानकरी के लिए बता दे की सितंबर में एशिया कप 2020 का आयोजन होना है। पाकिस्तान को इस साल एशिया कप की मेजाबानी करनी है, लेकिन माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के असर के कारण एशिया कप रद्द हो सकता है।


हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं अब इनसाइडस्‍पोर्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि वे सितंबर में होने वाले एशिया कप को आईपीएल 2020 से किसी भी कीमत पर बदलने की अनुमति नहीं देंगे।रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान बोर्ड आईपीएल 2020 के लिए सितंबर में एशिया कप टी 20 के लिए दी गई विंडो को नहीं छोड़ेगा।



Herald