Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल के अंत में विदेश में होगा IPL का आयोजन- रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करवाने के सभी संभावित विकल्पों को तलाश रहा है। एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित करवाने के लिए इसी हिसाब से कोई फैसला लेगा। बैठक के 11 सूत्रीय एजेंडे, जिसकी प्रति पीटीआई के पास भी है, में घरेलू क्रिकेट सत्र पर भी चर्चा की जाएगी जिसमें देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए कटौती किए जाने की संभावना है।

आईपीएल के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि इस साल के अंत में विदेश में आईपीएल 2020 का आयोजन होगा और इसके लिए कई देश भारत को सपोर्ट भी कर रहे हैं. अंग्रेज़ी न्यूज वेबसाइट आउटलुक के अनुसार सितंबर-नवंबर में यह लीग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेली जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में आईपीएल के सभी टीम मालिकों की मीटिेंग हुई थी, जिसमें इसे विदेश में कराने को लेकर किसी को कोई ऐतराज नहीं है. कई फ्रेंचाइज़ियों को उम्मीद है कि सितंबर के अंत में इस लीग का आयोजन हो सकता है. हालांकि, इसके लिए टी-20 विश्व कप का रद्द होना बेहद ज़रूरी है।

यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अभी आईपीएल पर आधिकारिक बयान नहीं दे रहा है, क्योंकि वो टी20 विश्व कप को लेकर आईसीसी के फैसले का इंतज़ार कर रहा है। बताया जा रहा है कि यूएई में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल को देखते हुए आईपीएल का आयोजन खाली स्टेडियम में होगा. रिपोर्ट में एक टीम फ्रेंचाइज़ी के हवाले से कहा गया है, 'आईपीएल टीवी के लिए बनाया गया है. अगर स्टेडियम में भीड़ नहीं आएगी तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.' वहीं एक अन्य टीम मालिक के हवाले से कहा गया है कि वहां हमारे विदेशी खिलाड़ी खेलने को तैयार होंगे. हमें तैयारी के लिए सिर्फ एक महीने की ज़रूरत है.



Herald