

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के एक साल टलने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नवंबर-दिसंबर के ऑस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखकर आईपीएल का संभावित शेड्यूल तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड 26 सितंबर से 9 नवंबर के बीच यूएई में आईपीएल करा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बोर्ड की सोमवार को टेलिकॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया।

बीसीसीआई अगले 14 दिनों में आईपीएल की मेजबानी के लिए मंजूरी लेने के लिए भारत सरकार से संपर्क करेगा. आईपीएल 2020 भारत में नहीं होने की स्थिति में इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने सोमवार को इंडिया टुडे को बताया था कि उम्मीद है कि BCCI अगले कुछ हफ्तों में UAE में IPL कराने के लिए सरकार से मंजूरी मांगेगा.

जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि आईपीएल की मेजबानी के लिए भारत पहला विकल्प होगा. भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए IPL मेजबानी के लिए संयुक्त अरब अमीरात का पक्ष मजबूत नजर आता है।
Herald