

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में कराने के लिए अब सरकार से इजाजत मांग रही है। इसका मतलब लगभग यह तय हो चुका है कि इस साल का आईपीएल यूएई में ही खेला जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल का आयोजन करने की रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बीसीसीआई की योजना है कि देश में कोविड- 19 (Covid- 19) की स्थिति को देखते हुए इस लीग का आयोजन इस साल यूएई (IPL 2020 in UAE) में किया जाए।

आपको बता दे की आईपीएल के प्रसारक हाल में एक प्रदर्शनी मैच में सफल प्रयोग करने के बाद इस धनाढ्य लीग में भी ‘वर्चुअल कमेंट्री’ शुरू करने पर विचार कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन पार्क में रविवार को खेले गए मैच की इरफान पठान ने बड़ौदा में अपने घर से, दीप दासगुप्ता ने कोलकाता और संजय मांजरेकर ने मुंबई स्थित अपने आवास से कमेंट्री की थी.

अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर हो रहे मैच की अपने घर से कमेंट्री करने के अनुभव को ऑलराउंडर इरफान पठान ने ‘जादुई’ करार दिया। केवल कमेंटेटर ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े कर्मचारी भी देश के अन्य हिस्सों से ‘लॉग इन’ थे जबकि निदेशक मैसूर में बैठकर सब पर नजर रखे हुए था. अगर कुछ शुरुआती मसलों को छोड़ दिया जाए, तो यह प्रयोग सफल रहा और आगामी आईपीएल में भी ऐसा हो सकता है. भले ही हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में ऐसा न हो, लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में इसकी शुरुआत की जा सकती है.
Herald