Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL: मेरठ पहुंचे रैना और पंत ने बनवाए अपनी पसंद के बल्ले, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन- 13 की सितंबर में होने की घोषणा होने के साथ मेरठ खेल इंडस्ट्री में भी हलचल तेज हो गई है। किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज सरफराज खान के बाद शुक्रवार को क्रिकेट स्टार सुरेश रैना और ऋषभ पंत दिल्ली रोड स्थित एसजी कंपनी पहुंचे। जहां दोनों ने अपने मनपसंद बल्ले बनवाए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हे आप इस पोस्ट में देख सकते है।


दोनों करीब तीन घंटे तक फैक्ट्री में रहे। रैना ने मेरठ पहुंचकर बल्ले बनवाने की खबर को ट्वीट करते हुए बताया कि अब दिग्गजों से मैदान में दो-दो हाथ करने का वक्त आ गया है। IPL के 13वें सीजन की तारीखें घोषित होने के बाद अब वह फिर से मैदान पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से 8 नवंबर तक यूएई में होगा।


आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रैना ने नेट पर अभ्यास के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, वीकेंड में घूमना, जब हम फिर से मैदान पर खेल सकते हैं तो यह सपना देखने जैसा. वीकेंड की तैयारियों के साथ तैयार।



Herald