Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, IPL को लेकर ऐसी तैयारी

स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल आईपीएल यूएई (UAE_ में खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 19 सितंबर को होगी. पहले कहा गया था कि फाइनल मुकाबला आठ नवंबर को खेला जाएगा हालांकि अब माना जा रहा है कि इस तारीख में बदलाव हो सकता है. आपको बता दें कि भारतीय टीम को आईपीएल खत्म होते ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होना है।

खबरों के मुताबिक टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख में कोई बदलाव नहीं है लेकिन फाइनल मुकाबला आठ की जगह 10 नवंबर को खेला जाएगा. अगर ऐसा होता है तो यह टूर्नामेट 51 की जगह 53 दिन का होगा. अभी इसे लेकर चर्चा चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि आखिरी फैसला दो अगस्त को होने वाली आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल बैठक में लिया जाएगा।


कम से कम शुरुआत में स्टेडियम के अंदर कोई दर्शक या फैन नहीं होगा. कमेंटेटर्स की बात करें, तो स्टूडियो में वे एक-दूसरे से छह फीट दूर बैठेंगे. डगआउट में ज्यादा चहलकदमी भी नहीं दिखेगी, ड्रेसिंग रूम में 15 से अधिक खिलाड़ी नहीं होंगे. मैच के बाद अवॉर्ड प्रेजेंटेशन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा. साथ ही सभी खिलाड़ियों को दो हफ्ते में चार कोविड टेस्ट कराने होंगे। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, उनकी पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स (WAGs) तथा फ्रेंचाइजी मालिकों को भी उन मानदंडों का पालन करना होगा, जो जारी किए जाएंगे. जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में यह टूर्नामेंट होगा. अधिकारी ने कहा कि इससे जुड़े मापदंडों का सख्ती से पालन किया जाएगा.



Herald