Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, IPL दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बीच अंतर बताते हुए कहा कि भारतीय लीग में जितना पैसा शामिल है, वह उसे दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नमेंट बनाता है। अकरम ने साथ ही बीसीसीआई द्वारा आईपीएल से मिलने वाले पैसे को प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए उपयोग में लिए जाने के फैसले की तारीफ की है।


उन्होंने कहा कि आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसकी कमाई से भारतीय क्रिकेट में बदलाव आया। उन्होंने कहा कि आईपीएल का बजट पीएसएल के दोगुने से ज्यादा होता है। आईपीएल इस बार कोरोना के कारण यूएई में 19 सितंबर से 8 नवंबर तक होगा। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से होना था। आईपीएल को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। सभी टीमें अगस्त के दूसरे हफ्ते से यूएई पहुंचना शुरू कर देंगी। फिलहाल, भारत सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है।


अकरम ने बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदम की सराहना की। उन्होंने कहा आईपीएल से होने वाली कमाई को बोर्ड फर्स्टक्लास क्रिकेट की बेहतरी के लिए खर्च करता है जो काफी अच्छी बात है। भारतीय बल्लेबाज बेहद आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं इसके पीछे उनको मिली बेहतर ट्रेनिंग है।



Herald