

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है। बोर्ड ने इस तरह की मीडिया रिपोर्ट को अटकलबाजी करार दिया है। एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बुक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा कि क्रिकेट बोर्ड की ओर से आईपीएल की मेजबानी को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है और न ही इसके आयोजन को लेकर कोई योजना है।

बीसीसीआई की कोशिश सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल का आयोजन करवाने की है. वैसे तो बोर्ड की प्राथमिकता देश में ही आईपीएल के आयोजन की है, लेकिन हालात गंभीर होने पर विदेश में आयोजन का विकल्प भी देखा जा सकता है। कीवी क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने ये स्पष्ट कर दिया है कि कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके न्यूजीलैंड में आइपीएल की मेजबानी के लिए हमने कोई ऑफर बीसीसीआइ को नहीं दिया है।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय माना जा रहा है. अगर आईपीएल का आयोजन देश से बाहर होता है तो यह दूसरा अवसर होगा, जबकि यह पूरा टूर्नामेंट विदेशों में आयोजित किया जाएगा. भारत में आम चुनावों के कारण 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था.
Herald