

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में भी कोरोना वायरस के मामलों में काफी इजाफा हुआ है और इसकी संख्या 11 लाख के पार चली गई है जबकि मृतकों की संख्या भी 26 हजार से अधिक है और अगर ऐसे में आईपीएल का आयोजन होता है तो केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर इसका आयोजन यूएई में कराया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप कोविड-19 महामारी के कारण सोमवार को स्थगित कर दिया, जिससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड़ (बीसीसीआई) के लिए अक्टूबर-नवंबर मे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन का रास्ता साफ हो गया।

आईसीसी से जारी बयान में कहा गया, आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित पुरुष टी20 विश्व कप 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया। टी20 विश्व कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मई के महीने में ही आईसीसी को सूचित कर दिया था कि मौजूदा परिस्थितियों में टूर्नामेंट की मेजबानी करना लगभग असंभव होगा।
Herald