नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात में होना लगभग तय है। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने इस बात की पुष्टि की थी। उनके मुताबिक, यह 19 सितंबर से शुरू होकर 8 नवंबर तक होगा। यह पूरा 51 दिन का आईपीएल होगा। हालांकि अभी बीसीसीआई को भारत सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है। बीसीसीआई ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इसके मद्देनजर ऑफिशियल लेटर लिखा था और ऐमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कंफर्म किया है कि उन्हें बीसीसीआई का लेटर मिल गया है। ऐसी अटकल लगाई जा रही थी आईपीएल 26 सितंबर से शुरू होगा लेकिन बीसीसीआई ने इसे एक सप्ताह पहले शुरू करने का फैसला किया ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर असर नहीं पड़े। ऐसा इसलिए भी किया गया क्योंकि भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया सरकार के नियमों के अनुसार वहां पहुंचने पर 14 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। इसमें देरी से परेशानी हो सकती थी। इस पर बीसीसीआई ने कहा कि इस 51 दिन के शेड्यूल की अच्छी बात यह होगी कि इसमें एक दिन में दो मैचों का आयोजन कम होगा। सात हफ्ते तक टूर्नामेंट चलने से हम पांच दिन दो मैचों के आयोजन के शेड्यूल पर टिके रह सकते हैं।
पता चला है कि बीसीसीआई टीमों की ट्रेनिंग के लिए आईसीसी अकैडमी का मैदान किराए पर लेगा। आईसीसी अकैडमी में दो पूरे बड़े आकार के क्रिकेट मैदान हैं, साथ ही 38 टर्फ पिचें, 6 इंडोर पिचें, 5700 वर्ग फुट आउटडोर कंडीशनिंग एरिया है, जिसमें फिजियोथेरेपी और मेडिकल सेंटर भी हैं। दुबई में मौजूदा स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के मुताबिक अगर लोग अपनी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव लेकर आ रहे हैं तो उन्हें आइसोलेशन में रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो उन्हें जांच से गुजरना होगा।
The post UAE ने कंफर्म किया, IPL करवाने के लिए BCCI से मिला ऑफिशियल लेटर appeared first on Bhavtarini.