Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

UAE ने किया साफ- IPL करवाने के लिए BCCI से मिला लेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजन होगा। इसे लेकर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल (GC) की शनिवार को टेलिकॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग होगी। तीन दिन (शनिवार, रविवार और सोमवार) चलने वाली इस मीटिंग में इस लीग के सभी प्रमुख हिस्सेदार (फ्रैंचाइजी मालिक, ब्रॉडकास्टर और सेंट्रल स्पॉन्सर्स) शामिल होंगे। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अब इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है.


आपको बता दे की आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने बताया था कि पूरा 51 दिन का आईपीएल होगा. हालांकि अभी बीसीसीआई को भारत सरकार की मंजूरी मिलना बाकी है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अक्टूबर-नवंबर में होने वाली टी20 विश्व कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल का आयोजन संभव हो गया है.

यूएई में तीन मैदान उपलब्ध हैं जो दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम (अबुधाबी) और शारजाह मैदान है. पता चला है कि बीसीसीआई टीमों की ट्रेनिंग के लिए आईसीसी एकेडमी का मैदान किराए पर लेगा. आईसीसी एकेडमी में दो पूरे बड़े आकार के क्रिकेट मैदान हैं, साथ ही 38 टर्फ पिचें, छह इंडोर पिचें, 5700 वर्ग फुट आउटडोर कंडीशनिंग क्षेत्र है जिसमें फिजियोथेरेपी और चिकित्सा सेंटर भी हैं.



Herald